Top News

गांधर्व संगीत महाविद्यालय में माँ दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

गांधर्व संगीत महाविद्यालय में माँ दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न        
                       
 ब्यूरो चीफ- मनोज तोमर /उत्तर प्रदेश न्यूज 21


गौतम बुध नगर : शहर के नेहरु नगर स्थित गांधर्व संगीत महाविद्यालय में भविष्य एजूकेशन एण्ड परफ़ॉरमिंग आर्ट फाऊंडेशन द्वारा माँ दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर और पूरे एनसीआर में कार्यरत समाजसेवियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिये कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया ।



कार्यक्रम में फाऊंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट दीपक गुप्ता ने मंच संचालन का दायित्व निर्वाह किया एवं गांधर्व विद्यालय की डायरेक्टर एवं शहर की जानी मानी विभूति डॉ तारा गुप्ता जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी सम्मानित अतिथियों को मंच पर उनके कार्यों के लिये सम्मानित किया।भविष्य फाऊंडेशन की इस मुहीम को  तरुण गोयल  एवं  अमित गर्ग  का भरपूर सहयोग मिला।कार्यक्रम में संस्था से उपाध्यक्ष  अनिल गुप्ता ,  कुलदीप जान्गिड़, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष  अंजलि शर्मा, उपाध्यक्ष  प्रीती , अध्यक्ष गगन शर्मा , उपाध्यक्ष  तेजपाल सिंह सोडी, गाजियाबाद शहर अध्यक्ष  शान्ति सिंह, उपाध्यक्ष  शुधा सिंह,  रजनी शर्मा,  सन्जुक्ता राठ, खुशबू जान्गिड़ आदी रहे।
कार्यक्रम में  प्रवीण बत्र्रा,  सीमा कुशवाहा,  रचना वार्ष्णेय,  शिखा गोयल,  स्वाती गोयल,  नीतू सिंह,  मंजू भाटी, डायटीशियन आँचल, हर्षिता , रेनू चंदेला , दीपा चौधरी , डॉ शौरभ अग्रवाल, डॉ मुदित मोहन, अमित चौधरी, कनन , खुशबू गोस्वामी, रश्मि मित्तल , मोनिका सिंह  आदि एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने