Top News

सीनियर संग्रह अमीन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर स्थाई करने की मांग की

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
औरैया :विनियमतीकरण की मांग को लेकर संग्रह अमीन फिर से एकजुट होने लगे। सीनियर संग्रह अमीन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर स्थाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि न्यायालय का आदेश है इसके बाद भी नियुक्ति नहीं मिल रही। जल्द ही नियुक्ति की मांग की है।
डीएम अभिषेक सिंह को संग्रह अमीन ने बताया कि वह लोग विगत कई वर्षों से कार्य करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक उन लोगों को स्थाई नियुक्ति नहीं दी गई। स्थाई नियुक्ति के लिए उच्च न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने स्थाई नियुक्ति देने के आदेश भी दिए। अवमानना रिट पर न्यायालय ने विनियमितीकरण की कार्रवाई में संग्रह अनुसेवक नियमावली 2016 के संशोधन के अनुसार 45 वर्ष से कम उम्र के कर्मचारी को नियुक्त करने का आदेश दिया। कई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक उक्त के संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जल्द से जल्द नियुक्ति की मांग की गई। रामचंद्र तिवारी, प्रेम कुमार तिवारी, अमित कुमार, संजीव कुमार शुक्ला, सतेंद्र कुमार, प्रताप सिंह व मोहर सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने