Top News

अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने मंगलवार को मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण किया

अजय राजपूत ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन 【AIPA】

-अछल्दा :अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने मंगलवार को मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए कि कोविड-19 के तहत अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जाए।अपने निर्धारित समय से 40 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव हेमंत राव सीएचसी पहुंचे। वह सीधे लेबर रूम में जाकर भर्ती तीन मरीजों में पूछताछ की। उनसे भोजन मिलने की जानकारी ली। तीमारदारों से पूछने पर संतोष जनक जबाब दिया गया। इमरजेंसी कक्ष में हकीकत देखते हुए व आयुष्मान भारत रूम में पहुंचकर आयुष्मान के मरीजों के बारे में जानकारी ली, तो एक भी मरीज भर्ती नही था। ओपीडी कक्ष में रजिस्टर चेक करते हुए मरीजो को देख रहे चिकित्सक डा. गौरव से जानकारी ली कि किस प्रकार के मरीज अधिक आ रहे है। निरीक्षण के दौरान डीएम अभिषेक सिंह, एडीएम रेखा एस चौहान,सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव, एसीएमओ डा. अशोक, डिप्टी सीएमओ डा. शिशिरपुरी, एसडीएम राशिद अली मौजूद रहे।

दो वार्डों में व्यवस्थाएं मिली चाक चौबंद अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने नगर पंचायत के पुराना अछल्दा व नहर बाजार उत्तरी वार्ड दो की गलियों का पैदल निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था देखी। मोहल्ले वालों ने नियमित सफाई होने की जानकारी दी। यहां पर उन्हें व्यवस्थाएं दुरूस्त मिली। प्रमुख सचिव ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल से भी निरीक्षण के दौरान तमाम जानकारियां लेते हुए कोरोना काल के चलते समय गलियों व नालियों की साफ-सफाई के साथ ही दवा, स्प्रे का छिड़काव नियमित कराने के निर्देश दिए।वहीं उन्होंने उखड़ी नालियों को दुरुस्त कराये जाने के निर्देश दिए।-

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने