*कोंच आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न।
सौरभ त्यागी
कोंच(जालौन) रविवार की शाम कोतवाली परिसर में हिन्दू एवं मुस्लिम धर्म के आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता, सीओ राहुल पांडे व कोतवाल इमरान खान की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों ने मौजूद दोनों समुदायों के लोगों से कहा है कि सभी त्योहार शासन की गाइडलाइंस के अनुरूप ही मनाये जाएंगे।
रामलीला के आयोजन को कुछ बंदिशों के साथ आयोजित करने की छूट दी गई है जबकि चेहल्लुम और दुर्गा पूजा को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है और जो भी निर्देश उच्चाधिकारियों से मिलेंगे उनके बारे में लोगों को बता दिया जाएगा और सख्ती के साथ निर्देशों का अनुपालन कराया जायेगा।बैठक में पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा सहित कई सभासद मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know