Top News

महिला अपराधों पर अंकुश के लिए योगी सरकार का अहम फैसला, शारदीय से वासंतिक नवरात्र तक चलेगा महिला सुरक्षा अभियान

उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)

लखनऊ:महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कानून की सख्ती के साथ ही जन जागरण का बड़ा अभियान चलाने का फैसला किया है। पहले प्रस्तावित किए गए नवरात्र यानी 17 से 25 अक्टूबर तक के अभियान बड़ा स्वरूप देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में रविवार को गृह विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उनके सरकारी आवास पर प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराध की जड़ पर प्रहार करने की जरूरत है। इसे देखते हुए महिला सुरक्षा का अभियान शारदीय नवरात्र से लेकर वासंतिक नवरात्रि तक लगातार चलाया जाए। अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने