कानपुर:बड़ी चर्चित कहावत है, जिसकी लाठी उसी की भैंस...। यह कहावत आज रविवार को कन्नौज की तिर्वा कोतवाली में चरितार्थ साबित होती नजर आई, पांच घंटे की माथा पच्ची के बाद पुलिस हार गई तो भैंस पर ही खुद अपना निपटारा छोड़ दिया। पुलिस की अनुमति मिली तो भैंस ने अपना केस खुद ही सुलझा लिया।
रविवार को तिर्वा कोतवाली में अनोखा मामला सामने आया। यहां गुरसहायगंज के मिरगावां के अलीनगर जालंधर निवासी वीरेंद्र दिवाकर ने पुलिस को बताया कि उसकी भैंस शुक्रवार रात चोरी हो गई थी। तलाश करते हुए रविवार को वह कस्बे के अन्नपूर्णा मवेशी बाजार पहुंच गए। यहां एक व्यापारी के पास अपनी भैंस देखी तो उससे पूछताछ की। इसपर तालग्राम के रसूलाबाद निवासी व्यापारी मुस्लिम ने बताया कि उसने भैंस को तालग्राम के माद्यौनगर निवासी धर्मेंद्र से 19 हजार में खरीदी है। इसपर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया मामला कोतवाली तिर्वा पहुंच गए।कन्नौज की तिर्वा कोतवाली में अनोखा मामला, पुलिस हारी तो भैंस ने खुद सुलझाया अपना केस
NAVANIT
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know