Top News

जनविरोधी योगी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी नीलम कठेरिया

समाजवादियों ने धरना प्रदर्शन कर भरी हुंकार

उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

कानपुर देहात:रसूलाबाद जहां प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था बेरोजगारी महिला उत्पीड़न आदि जन समस्याओं को लेकर आज तहसील परिसर में पार्टी के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी नीलम कठेरिया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया सपा नेत्री नीलम कठेरिया ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपने संबोधन में कहा प्रदेश में भाजपा सरकार की अब तानाशाही नहीं चलने वाली है योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है किसानों के साथ अन्याय हो रहा है अपराधियों का प्रदेश में बोलबाला है भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया विकास का पहरा जैसा था वह वहीं पर थम गया किसानों को समय से खाद बीज नहीं मिल रहा पढ़े लिखे नौजवान आज रिक्शा चलाने को मजबूर है।वहीं पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर राष्ट्रीय सचिव आलोक रत्न सुरेश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व जिला अध्यक्ष अमृतपाल हाजी फैजान खान विधानसभा अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध समाजवादियों ने अब विगुल फूंक दिया है। अब सरकार की तानाशाही चलने वाली नहीं है प्रदेश की जनता ने 2022 के चुनावों में भाजपा को धूल चटाने के लिए संकल्प ले लिया है आज के इस धरना प्रदर्शन में आनंद यादव संतोष यादव सत्यम सिंह शिवमंगल ग्राम प्रधान रामबाबू ग्राम प्रधान मनावा भगवान यादव रामसेवक कठेरिया कुलदीप बिलाहा अमजद खान अजय पाल आदि सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने