बेला थाना के अंतर्गत सहार चौकी क्षेत्र के ग्राम पुरवा मन्दारी में हुई ट्राली चोरी
सहार(औरैया) - सहार चौकी के अंतर्गत ग्राम पुरवा मन्दारी में एक किसान मो- यासीन के ट्रैक्टर की ट्राली हुई चोरी
ये घटना दिन शनिवार के रात्रि में लगभग 2 बजे की है जिसमे एक किसान के घर के पास में ही खड़ी ट्राली को किया गया पार
जैसा ही किसान को चोरी की जानकारी हुई वैसे ही किसान ने परेशान होकर घबड़ाते हुए रविवार को बेला थाने के साथ साथ सहार चौकी पुलिस को भी कराया अवगत उसके बाद भी पुलिस बनी मूकदर्शक
अभी तक बेला पुलिस के द्वारा कोई भी मौके पर मुआयना कर कार्यवायी करने की सांत्वना नही दी गयी जिससे किसान बहुत अधिक परेशान है कई बीते हुए समय में कुछ वर्षों में किसान के यहाँ से हुई है कई चोरियां जिसमे एक बार किसान की दुकान से सामान को किया पार साथ साथ गत शनिवार को रात्रि में चोरों के द्वारा ट्राली को भी निशान बनाया गया
किसान की ट्राली चोरी होने के पश्चात खबर लिखे जाने तक मौके पर क्षेत्रीय बेला पुलिस के द्वारा निरीक्षण भी नही किया गया है जिससे किसान बहुत ज्यादा भयभीत है
विकास सिंह कुशवाहा पत्रकार
सम्पर्क सूत्र- 9759153285
उत्तर प्रदेश न्यूज़21

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know