ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी जालौन
माधौगढ़ (जालौन) - मामला चितौरा रोड का है जहाँ टंकी से निकली हुई पाइप लाइन काफी समय से बीच में ही टूटी हुई है लेकिन इसकी सुध लेने से जल विभाग नजरें चुराता नजर आ रहा है लोगों ने इस बात की शिकायत लिखित व मौखिक रुप से कई बार जल संस्थान को दी है लेकिन मात्र खाना पूर्ती के उपरांत ही इसकी मरम्मत कर दी जाती है हालांकि यदि देखा जाये तो घटिया क्वालिटी का पाइप बदल दिया जाता है जिससे वह कुछ दिनों में ही पानी का रिसाव होने लगता है इस बात को लेकर ग्राम प्रधान मिर्जापुर श्याम बाबू वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन अधिक टूटी होने के कारण रास्ते में काफी बड़ा गड्डा भी पड़ चुका है हालांकि यदि देखा जाये तो एक बड़ा हादसा भी घटित हो सकता है तो वहीं जल संस्थान इस बात को लेकर सुनने व देखने को तैयार नही है ।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know