*सौच को जाते समय सौ वर्सीय बुजुर्ग को पटक पटक कर मार डाला*
उत्तर प्रदेश न्यूज 21कानपुर देहात
रसूलाबाद:समस्तपुर न्यौराज गांव निवासी एक वृद्ध को शौच क्रिया को जाते समय आवारा साड़ ने पटक दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।
समस्तपुर न्यौराज गांव निवासी शोभा लाल यादव उर्फ त्यागी उम्र लगभग 100 वर्ष रविवार को सुबह करीब 11:00 बजे शौच क्रिया के लिए जा रहे थे । तभी आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर उन्हें पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जब तक उठाकर घर लाते तब तक उनकी सांसें थम गई । शोभा लाल यादव के
भतीजे सपा नेता आलोक रत्न यादव ने बताया कि आवारा सांड़ के हमले से उनके ताऊ की मौत हो गई है । शोभा लाल यादव अविवाहित थे उन्होंने अपने हिस्से की जमीन भतीजों को बैनामा कर दी थी । ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सांड़ इसके पूर्व भी लगभग आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को घायल कर चुका है । परिजनों ने कार्यवाही से इंकार करते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know