Top News

*पुखरायां कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बाबू जी को श्रद्धांजलि देते वीरसेन यादव*

उत्तर प्रदेश न्यूज 21रिपोटर नेहा श्रीवास्तव /लालू भदौरिया

कानपुर देहात: पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने अपने निजी केंद्रीय कार्यालय पुखरायाँ में कार्यकताओं तथा पार्टी के पदाधिकारियों संग भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक दिवंगत योगेंद्र पाल जी की तस्वीर पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वीरशेन यादव जी बाबू जी की तस्वीर पर पुष्प समर्पित करते हुए भावुक हो उठे साथ ही शोक सभा में सभी के साथ दो मिनट का मौन रखा उसके बाद कहा कि बाबू जी हम सभी समाजवादियों के लिए मार्गदर्शक थे वो सर्वसमाज के चहेते नेता थे वो आज हम सब के बीच नहीं हैं मग़र उनके उच्च स्वभाव स्थापित हुई कीर्ति जो हम सबके साथ आने वाली युवा पीढ़ी में भी प्रेरणाश्रोत रहेंगे उनका व्यक्तित्व और जनपद में योगदान
अतुलनीय है मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को सदगति प्रदान कर श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।लाखन सिंह यादव ने कहा कि बाबू जी की अपूरणीय क्षति है वो हम सबके मार्गदर्शक थे और उनके विचार हमारे सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।इस दुःख के अवसर पर शोकसभा में वीरसेन यादव के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव, महिलासभा की जिलाध्यक्ष नशरीन अख़्तर, विधानसभा अध्यक्ष नशरूद्दीन कुरैसी, सपा जिला सचिव सौरभ सिंह देवेन्द्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद , जिला सचिव श्याम बाबू, लोकतंत्र सेनानी सोनेलाल यादव, इंजीनियर राम अवतार यादव, जयदीप सिंह यादव (शिक्षक), पूर्व जिला सचिव महाराज सिंह,सभासद नफीश राईन, दारोगा शिव बरन सिंह, एस एन सिंह आचार्य जी, बलवान सिंह पुरैनी, धरमसिंह प्रधान नगीना, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामराज सिंह, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सदस्य नशीम कुरैसी, फौजी नरेन्द्र सिंह, बाशुदेव यादव पूर्व प्रधान लखनापुर, रिटायर्ड प्रधानाचार्य शेखपुर ज्ञान सिंह, राजेश त्रिपाठी, काशिफ़ खान युवा नेता, दिनेश सचान पूर्व प्रधान, राम प्रसाद यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, सपा नगर सचिव ठाकुर महेंद्र सिंह, ठाकुर विष्णु सिंह जल्लापुर, युवा नेता अमरजीत यादव, रिटायर्ड इंस्पेक्टर धनराज सिंह, रिटायर्ड कानून गो भगवान दीन, जयसिंह बाबा होटल, पूर्व प्रधान अशोक बाजपाई, यदुनंदन प्रधान कुम्भी, छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरवेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष आफ़ताब कुरैसी, अल्पसंख्यक सभा कोषाध्यक्ष नशरूद्दीन मशूरी,युवा नेता गुड्डू यादव, पूर्व जिला पंचायत प्रत्यासी अखिलेश यादव, गजेन्द्र यादव मिलन, पूर्व लोहिया वाहिनी उपाध्यक्ष रितिक यादव, रोहित यादव, प्रमोद कुमार नायक, आलोक गुप्ता, अशोक सविता, पवन विश्वकर्मा, युवा नेता मनोज यादव आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने