दो बच्चों को छोड़ महिला प्रेमी संग फुर्र
अजय पोरवाल उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
दिबियापुर:निकटस्थ गॉव खजुवैया उमरी में बीती रात एक पच्चीस वर्षीय महिला अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी।इस सम्बंध में पीडित ससुर सुरेशबाबू पाल ने दिबियापुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसकी पुत्रवधू राधा रविवार की रात अपनी बहन के भान्जे राहुल पाल पुत्र राजकुमार निवासी हसनपुर थाना अछ्ल्दा के साथ भाग गयी। जो घर से करीब एक लाख का जेवर भी ले गयी।जानकारी के अनुसार राधा के दो बच्चे हैं जिसमें साढे तीन वर्ष की पुत्री तथा दो वर्षीय पुत्र माँ के चले जाने से विलख रहे थे।जबकि पति सोनू पाल गाजियाबाद में है जो वहाँ रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। महिला के भागने पर उसके मायके विजईपुर थाना रुरा कानपुर देहात से भी परिजन आये जिन्होंने थाना पुलिस को बताया कि वह अब अपनी पुत्री को नहीं अपनायेगे।वहीं ससुराली जनों ने भी उसपर आशनाई में जाने का आरोप लगाया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know