Top News

कोई काम छोटा नहीं होता! नौकरी से ज़्यादा सुकून ज़रूरी था इसलिए एक इंजीनियर ने खोल ली चाय की दुकान।

उत्तर प्रदेश न्यूज 21

दुनिया में हर नौकरी पेशा इंसान को अपने काम से शिकायत रहती है।बहुत कम लोग होते हैं जो इस शिकायत की तरफ़ ध्यान देते हैं और वो करते हैं जो उनका मन करता है।ऐसा ही काम एक इंजीनियर ने किया।उसने सुकून की तलाश में नौकरी छोड़ दी और चाय का स्टॉल खोल दिया।इस इंजीनियर की कहानी ट्विटर
पर IAS अवनीश शरण ने शेयर की।उन्होंने अपनी पोस्ट में न सिर्फ़ इस इंजीनियर की तारीफ़ की बल्कि वो उसकी ईमानदारी के कायल भी हो गए।इस पोस्ट में उन्होंने लिखा:
 "आज के समय में इतनी ईमानदारी कहाँ दिखती है...सब कुछ साफ़ साफ़ बता दिया इन्होंने! ‘इंजीनियर चायवाला’ with job satisfaction.😊 "

ये कहानी है एक ऐसे इंजीनियर की, जिसने कई बड़ी कंपनियों में जॉब की लेकिन उसे न सुकून मिला, न अच्छी चाय।इन्होंने दोनों की तलाश में एक चाय का स्टॉल की खोल लिया।अपने स्टॉल पर इस युवक ने साफ़-साफ़ लिखा भी है: "वैसे तो मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं।मैं कई कंपनियों जैसे विप्रो, बिज़नेस इंटेलिजेंस, ट्रस्ट सॉफ्टवेयर में काम कर चुका हूँ।जहां पैसे तो मिलते थे लेकिन सुकून नहीं। मैं हमेशा से ही बिज़नेस करना चाहता था।हर रोज़ मेरे टेबल पर चाय आती थी पर मुझे कभी बेहतरीन चाय नहीं मिली। मैं हमेशा से ही चाय का शौक़ीन रहा हूँ, मैं चाहता था कि लाजवाब चाय पीने को मिले। तो मैंने चाय से ही अपने बिज़नेस की छोटी शुरुआत की और मैं बन गया... इंजीनियर चायवाला" इस लड़के के काम और हिम्मत को कई लोगों ने पसंद किया, ख़ास कर वो जो ख़ुद ऐसा कुछ करना चाहते थे:

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने