Top News

मंडलीय जांच टीम ने किया तूमरा ग्राम पंचायत का निरीक्षण

मंडलीय जाँच अधिकारी टी0 ए0 सी0 झाँसी ने जाँची तूमरा ग्राम पंचायत की शिकायतें।

ब्यूरोचीफ सौरभ त्यागी जालौन
रिपोर्ट महेन्द्र सिंह

विकासखंड नदीगांव क्षेत्र के ग्राम तुमरा में ग्रामीणों ने प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की शिकायत उच्च अधिकारियों से लगाई थी जिसको लेकर आज मंडलीय जांच अधिकारी टी0ए0सी0 मोहम्मद साहेआलम ने अपने टीम के साथ पहुंचकर ग्राम पंचायत तुमरा में जाकर निरीक्षण किया जिसमें कराए गए अनेक कार्य जैसे
इंटरलॉकिंग बंदे निर्माण गौशाला एवं कच्चे कार्य की जांच की जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि एक कार्य को एक बार कराकर दो बार एवं तीन बार पैसा निकाले गए। जबकि प्रधान जितेंद्र सिंह का कहना है कि केवल एक कार्य को एक ही बार कराया गया है और एक ही बार उसका भुगतान हुआ है। जांच अधिकारी ने इंटरलॉकिंग की इंटरलॉक जीएसबी मैटेरियल की जांच की और इंटरलॉक के नीचे खुदाई कर उसकी गहराई की भी माप की गई । जब मंडलीय टीम से पत्रकारों ने पूछा कि आज की हुई जांच का क्या निष्कर्ष निकला है तो मंडलीय अधिकारी ने यह बताया है कि सारे रिकार्डो को चेक किया गया है तथा इन सारे रिकार्डों को कराए गए कार्यों के समय जो डाटा तैयार किए था उनसे मिलाया जाएगा और उसमें जो भी अनिमियताये पाई जाएगी आप सभी को अवगत करा दिया जाएगा जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पूरी जांच के हिसाब से यह सिर्फ छोटे से हिस्से की जांच हो पाई है लेकिन समय अधिक होने के कारण जांच पूरी नहीं हो पाई है जबकि प्रधान का कहना है कि कराए गए कार्यों की जो भी जांच हुई है उसमें जो भी अधिकारी फैसला होगा वह मुझे मंजूर है यदि मैं दोषी पाया जाता हूं तो मुझ पर भी कार्रवाई होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने