Top News

आलू के बाद प्याज की कीमत से निकल रहे आंसू

आलू के बाद प्याज की कीमत से निकल रहे आंसू

अजय राजपूत आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

औरैया:आलू की कीमत के बाद अब प्याज की कीमत उछाल मारने लगी है। पिछले हफ्ते दस रुपए किलो प्याज का दाम बढ़ गया। जिससे लोगों की थाली का स्वाद फीका होने लगा है। लोग अब बिना प्याज के ही या कम प्याज का इस्तेमाल करने को मजबूर हो रहे हैं।इस बार आलू कोल्ड स्टोर में पहुंचते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। आलू की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस समय बाजार में आलू फुटकर में पैंतिस रुपए किलो बिक रही है। आलू के छलांग लगाते ही प्याज ने भी आंसू निकालने शुरू कर दिए। आलू तीस रुपए से पैंतिस क्या पहुंची कि प्याज की कीमत बीस रुपए से सीधे दस रुपए बढ़कर तीस रुपए प्रति किलो हो गई। अचानक प्याज की कीमत में आए उछाल से लोग हतप्रभ हैं कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि प्याज की कीमत एक साथ दस रुपए प्रति किलो बढ़ गई। नतीजा यह रहा कि कुछ लोगों थाली का स्वाद कम होने लगा है। जबकि कुछ ने बिना प्याज के ही काम चलाना शुरू कर दिया है। उपभोक्ता राजीव गुप्ता, देवेश दीक्षित व पूनम आदि का कहना है कि आलू के बिना रसोई सूनी हो जाती मगर प्याज बिना तो कुछ दिन चल ही सकता है। मंडी इंस्पेक्टर का कहना है कि इंदौर से जिले में प्याज की आवक है। इंदौर में दो बार प्याज की फसल ली जाती है। दूसरी बार की फसल खराब होने से अचानक प्याज की कीमत बीस बाइस रुपए कुंतल हो गया। दुकनदारों का कहना है कि जब वह 22 सौ रुपए कुंतल प्याज मंडी से लाएंगे तो तीस रुपए में नहीं बेचेंगे तो उनको क्या मिलेगा। एक कंुतल में करीब सात आठ किलो प्याज खराब निकल जाती है। इसकी भी भरपाई इसी से करनी होती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने