Top News

पॉलीटेक्निक छात्रा का नाम बदलकर कोर्ट मैरिज करने वाले बहरूपिये के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

पॉलीटेक्निक छात्रा का नाम बदलकर कोर्ट मैरिज करने वाले बहरूपिये के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज/21 आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

कानपुर:नौबस्ता में नाम बदलकर दूसरे धर्म के युवक ने शटरिंग कारीगर की बेटी से शादी रचा ली थी। कोर्ट मैरिज में युवती का नाम बदलकर दस्तावेज लगाए थे। फर्जीवाड़ा करने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम निवासी शटरिंग कारीगर के चार बच्चों में सबसे बड़ी 20 वर्षीय बेटी पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रही है। शटरिंग कारीगर ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी को फोन पर बात करते हुए पकड़ा था। पूछताछ में उसने राहुल विश्वकर्मा फिर राहुल सिंह नाम बताया था।शटङ्क्षरग कारीगर ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि दूसरे धर्म के युवक ने बेटी को नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद उससे कोर्ट मैरिज कर ली है। बीते गुरुवार रात आरोपित उनके घर आया था। जहां उसने हाथ पकड़ कर बेटी को ले जाने का प्रयास किया था। स्वजन ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी तो उन्होंने आरोपित को पकड़ा था। थाना प्रभारी नौबस्ता कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम नौबस्ता मछरिया निवासी मुख्तार अहमद खान बताया था। कोर्ट मैरिज के दस्तावेजों में युवती का नाम मरियम फातिमा दर्ज है। आरोपित ने फर्जी दस्तावेज लगाकर शादी की थी। जिसके चलते आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप की जांच एसआइटी कर रही है।युवती को ले गया था दिल्ली, किया दुष्कर्म नौबस्ता के लव जिहाद के मामले में शादीशुदा लोडर चालक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया था। पिता और भाई के हिरासत में लिए जाने के बाद लोडर चालक किशोरी को लेकर शहर लौट आया था। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया था। सोमवार को पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए हैं। जिसमें उसने दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म की बात स्वीकार की है।

मूलरूप से बिहार में रहने वाला परिवार नौबस्ता क्षेत्र में रहकर मजदूरी का काम करता है। उनके दो बच्चे छह वर्षीय बेटा और 17 वर्षीय बेटी है। वह पत्नी के साथ मजदूरी करने चले जाते हैं। जबकि दोनों बच्चे घर में रहते हैं। मजदूर ने बताया कि इस बीच बेटी का अजीतगंज बाबूपुरवा निवासी एक युवक से संपर्क हुआ और शातिर 10 सितंबर को बेटी को लेकर भाग निकला था। बेटी के लापता होने के बाद खोजबीन शुरू की तो पता चला कि बेटी ने घर से जाने के पहले किसी से फोन पर बातचीत की थी। उस नंबर पर संपर्क किया गया तो वह आरिफ नाम के युवक का था। आरिफ के बारे में छानबीन की गई तो उसके शादीशुदा होने की बात सामने आयी थी। जिसके बाद स्वजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरिफ के पिता और भाई को हिरासत में लिया था। दबाव बनने पर आरोपित तीन दिन बाद बेटी को लेकर शहर लौट आया था। सोमवार को किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुए। इसमें किशोरी ने बताया कि बहलाकर आरिफ उसे लोडर से पहले आजमगढ़ ले गया। वहा सामान उतारने के बाद लोडर किसी दोस्त के हवाले कर दी। झकरकटी बस अड्डे से वह उसे दिल्ली ले गया। जहां एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर आरिफ के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم