मकनपुर कांड: पुलिस से सुरक्षा न मिलने पर व्यापारियों ने जताया विरोध, दुकानों को बंद कर चाबियां पुलिस को सौंपीं
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
कानपुर:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर इलियासपुर में हुए बवाल के बाद तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीडि़त परिवारों को समुचित सुरक्षा न दिए जाने के विरोध में सोमवार को करीब दर्जन भर हिंदू व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और चौकी जाकर दुकानों की चाबियां पुलिस को सौंप दीं।विवादित पोस्ट डालने के आरोपित आलोक गुप्ता के स्वजन समेत क्षेत्र के अल्पसंख्यक ङ्क्षहदू परिवार दहशत में हैं। सोमवार को उक्त परिवार के लोगों ने उपद्रव के आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई और समुचित सुरक्षा की मांग को लेकर मकनपुर व इलियासपुर स्थित दुकानें बंद रखीं। इस दौरान उक्त दुकानदार मकनपुर चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी वेदप्रकाश मिश्रा को दुकानों की चाबी सौंप दी। चौकी प्रभारी के कार्रवाई वाले आश्वासन पर लोग असंतुष्ट दिखे।आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपित आलोक गुप्ता को जमानत मिल गई है। हालांकि स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। परिचितों के मुताबिक उनकी जमानत की सूचना है, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।पांचों आरोपितों को भेजा जेल बवाल के पांचों नामजद आरोपितों को सोमवार सुबह पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमवार मारूफ, अख्तर, राजा जाफरी हजरुल रहमान ,छोटे चांद व इकराम को जेल भेजा गया।हिंदूवादी संगठनों का प्रतिनिधि मंडल एसपी ग्रामीण से मिला मकनपुर की उन्मादी भीड़ के बवाल के विरोध में सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने एसपी ग्रामीण से एसएसपी कार्यालय में मुलाकात की। मारपीट के बाद पलायन कर गए परिवारों को लेकर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंगदल के प्रांत अध्यक्ष अतुल द्विवेदी व महामंत्री रामजी तिवारी ने एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल सुरक्षा की मांग रखी।पीडि़त परिवारों ने 18 सितंबर को हुई घटना के बाबत बताया कि कैसे पुलिस की मौजूदगी में हजारों उपद्रवियों ने उन्मादी नारे लगाते हुए मारपीट व तोडफ़ोड़ की। रामजी तिवारी ने बताया कि बिल्हौर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी की शिकायत भी की गई। समय रहते उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करने की मांग स्वीकार कर ली है। मांग पूरी न हुई तो चार दिन बाद संगठन मकनपुर कूच करेगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know