गंदा पानी पीने को मजबूर हैं लोग
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
शहर के प्रधान डाकघर के समीप क्रांतिवीर छुन्नू लाल सक्सेना पार्क में लगा हैंडपंप कई महीनों से गंदा पानी दे रहा है। हैंडपंप से पानी के साथ काई निकलती हैं। इसके साथ ही वहां लगा एक अन्य हैंडपंप भी गंदा पानी दे रहा है। मजबूरी में आसपास के दुकानदारों व राहगीरों को वही पानी पीना पड़ रहा है। हालांकि जो लोग इस बारे में जानते हैं। वह पानी पीने से परहेज कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग पानी भरने के बाद कुछ देर के लिए रख लेते हैं। उसके बाद गंदगी नीचे बैठने के कुछ देर बाद पी लेते हैं। मोहल्ले के पंकज पोरवाल, अनुराग, संतोष कुमार, विमल शुक्ला व वीरेंद्र सिंह आदि ने नगर पालिका परिषद हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know