Top News

विद्युत उपकेंद्र चालू कराने के लिए एमडी को लिखा पत्र

विद्युत उपकेंद्र चालू कराने के लिए एमडी को लिखा पत्र

अजय राजपूत प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

फफूंद:औरैया मार्ग पर स्थित ग्राम देवरपुर में काफी समय से बना विद्युत उपकेंद्र अभी तक चालू नहीं हो सका है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र को बिजली उपकेंद्र केशमपुर व ककोर से दी जा रही है।
मंगलवार को गांव देवरपुर में बना खड़ा 33/11 विद्युत उपकेंद्र को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर किसान नेता राजवह अध्यक्ष गिरधर भक्त मिश्र ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी (चेयरमैन) को एक पत्र लिखकर विद्युत उपकेंद्र देवरपुर चालू कराने की मांग की है। रजवहा अध्यक्ष का कहना है कि इन विद्युत उपकेंद्रों पर अधिक लोड होने के कारण लो-वोल्टेज रहने के चलते क्षेत्रीय जनता व किसान भाइयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान की खरीफ की फसल विद्युत आपूर्ति कम मिलने के कारण सिचाई में भी परेशानी उठानी पड़ती है, जबकि विद्युत व्यवस्था ठीक न होने के चलते इस क्षेत्र के 35 से 40 गांव बाधित है। क्षेत्र की समस्या को देखते हुए एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के चेयरमैन से इस आशय के साथ गुजारिश करता हूं कि बंद पड़े विद्युत उपकेंद्र देवरपुर को अतिशीघ्र चालू कराया जाए जिससे किसानों की फसलों को सूखने के साथ जनता की परेशानी दूर हो सके देवरपुर विद्युत केंद्र चालू होने से इस क्षेत्र की विद्युत समस्या दूर हो जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने