जिला शासकीय अधिवक्ता को पद से किया कार्यमुक्त
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21
औरैया:विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी उत्तर प्रदेश शासन के हवाले से जानकारी देते हुए अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि देवेंद्र कुमार त्रिपाठी जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) ने 30 जून 2020 को अपनी 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर ली है। जिला अधिकारी ने अपने आदेश 31 अगस्त 2020 द्वारा देवेंद्र कुमार त्रिपाठी जिला अधिवक्ता (राजस्व) का आबंधन 30 जून 2020 को समाप्त करते हुए अपने निर्देश से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिये हैं। देवेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत रमेश चंद्र शर्मा एवं अन्य में हुए पारित आदेश की प्रति जिसमें कार्यकाल बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया है। श्री त्रिपाठी के आवेदन पत्र पर सम्यक विचारोंफरान्त औचित्य न पाते हुए उन्हें जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) पद से तत्काल कार्यमुक्त किये जाने तथा जिला शासकीय अधिवक्ता पद के लिए नई विज्ञप्ति प्रकाशित कराई जाने के निर्देश दिये हैं। देवेंद्र कुमार त्रिपाठी अधिवक्ता को जिला अधिवक्ता (राजस्व) पद से कार्यमुक्त किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know