Top News

युवा व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका

युवा व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका

नवनीत पोरवाल आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

औरैया:मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी गोपाल गुप्ता (28) सोमवार की शाम से लापता हैं। खोजबीन के बाद कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने सदर विधायक रमेश दिवाकर के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। साथ ही अपहरण की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि जूनियर शाखा अनमोल के सक्रिय सदस्य गोपाल गुप्ता (28) की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। 21 सितंबर की रात लगभग आठ बजे वह घर से निकले थे। देररात तक गोपाल के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। कोई जानकारी न मिलने पर परिजन सदर विधायक रमेश दिवाकर के साथ कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
उधर, गोपाल के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनीति को भी अवगत कराया गया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से गोपाल की तलाश की जा रही है। कोतवाली में गोपाल के गुप्ता के परिजनों के अलावा मयंक गुप्ता (लकी), आनंद गुप्ता (डाबर), अरविंद पोरवाल (भोले), मीरा गुप्ता, लक्ष्मी विश्नोई, सुमन पोरवाल, सुनीता गहोई, गोल्डी पोरवाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने