Top News

विनियमितीकरण की कार्रवाई के लिए एडीएम से मांग

विनियमितीकरण की कार्रवाई के लिए एडीएम से मांग

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:ककोर मुख्यालय पहुंचकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी मांग को लेकर अपर जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें उसने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार विनियमितीकरण की मांग की। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का कहना था कि उच्च न्यायालय में पारित आदेश को आधार मानते हुए उन लोगों को नियमित किए जाने का आदेश पारित किया गया था। जिसके क्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा रिट प्रत्यावेदन निस्तारण 13 फरवरी 2019 को यह अवगत कराया गया था कि रिट पर कार्रवाई होने के उपरांत रिट के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। तीन दिसंबर 2018 में जनपद स्तर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रिट के संबंध में जिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं। इसके अलावा उन लोगों ने स्वयं मिलकर प्रस्तुत किया है। जिस पर उनको कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया जाता रहा है। लगभग 10 माह बीत जाने के उपरांत भी रिट में पारित आदेश 3 दिसंबर 2018 में अभी तक उन लोगों के विनियमितीकरण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने विनियमितीकरण की कार्रवाई किये जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से रामचंद्र तिवारी, प्रेम कुमार तिवारी, संजीव शुक्ला, अंकित कुमार, मोहर सिंह, प्रताप पाल, सत्येंद्र कुमार व मुकीम खान शामिल रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने