कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक ले जाए कार्यकर्ता
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21/आल इंडिया प्रेस एसोशिएशन।
औरैया : भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को बिधूना विधानसभा क्षेत्र के कई मंडल अध्यक्षों एवं सेक्टर संयोजकों व प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक में कई बिदुओं पर विचार विमर्श किया। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को शहर कस्बा से ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
प्रदेश मंत्री प्रांशू दत्त द्विवेदी व जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाने का आह्वान किया। योजनाओं की पूर्ण व सही जानकारी न होने से लाभ जनता को सीधे नहीं मिल पाता है। यह हम सभी का दायित्व भी है कि संगठन को मजबूती प्रदान करें। यह तभी संभव होगा जब हम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मंडल प्रभारी शिव सिंह भारतीय, मंडल अध्यक्ष हरी नारायण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, अनिल शुक्ला, अभय सेंगर, जिला महामंत्री धीरेंद्र गौर, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, राजू तिवारी, मोहर सिंह, रामचंद्र दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know