उत्तर प्रदेश न्यूज 21
कानपुर:स्पाइडर मैन की फिल्म, टीवी सीरियल तकरीबन हम सबने देखे हैं। वो कैसे एक छलांग से इधर से उधर चला जाता है।और आसानी से अपने हाथों और पैरों की मदद से कोई भी दीवार चढ़ जाता है। कानपुर में एक सात साल का बच्चा स्पाइडर मैन की तरह झटपट दीवारों पर चढ़ता और उतरता है।बच्चे को दीवारों पर ऐसा चढ़ते देख हर कोई हैरान रह जाता है।कानपुर में रहने वाले यसार्थ सिंह की उम्र महज 7 साल है और वो अभी क्लास 3 में पढ़ता है। यसार्थ बिना किसी सहारे के दीवारों पर स्पाइडर मैन की तरह बड़ी तेजी से चढ़ जाता है। इस 7 साल के स्पाइडर बॉय का कहना है कि इसने स्पाइडर मैन को टीवी में दीवारों पर चढ़ते हुए देखा था।जिसके बाद उसके मन में आया कि उसे ऐसा करना चाहिए। स।यसार्थे परिवार के सभी सदस्यों को बुलाकर दिखाया।हर किसी ने उन्हें समझाया। लेकिन धीरे-धीरे वो अभ्यास करते रहे और अब हर किसी के मन से डर निकल गया।
कानपुर में 'स्पाइडर मैन' जैसा बच्चा, 7 साल की उम्र में दीवार पर चढ़ता-उतरता है।
NAVANIT
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know