खाद्य सुरक्षा टीम की जांच में 25 में छह नमूने हुए फेल
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
बेला: खाद्य पदार्थों की शुद्धता जांचने के तरीकों की जानकारी देने के लिए खाद्य विभाग की टीम तीन दिन मोबाइल फूड वैन जिले के भ्रमण पर रही। मौबाइल वैन द्वारा कारोबारियों के साथ आम जनमानस को जागरुक किया गया। शनिवार को आखिरी दिन वैन बेला कस्बा में कारोबारियों को खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच करने के तरीकों के बारे में भी बताया। 25 नमूने लिए गए जिसमें छह नमूने फेल हो गए जिन्हे नोटिस जारी किया गया है।
कस्बा बेला में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एफएसडब्ल्यू (फूड सेफ्टी आन व्हील) के माध्यम से लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मोबाइल लैब से जगह-जगह जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य पदार्थों के कुल 25 नमूने लिए गए छह फेल हो गए हैं जिनको नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर बिद के नेतृत्व में एफएसडब्लू की मोबाइल लैब वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मोबाइल वैन से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सुनील कुमार सिंह व झांसी लैब के खाद्य विशेषज्ञ विपिन कुमार शुक्ला ने खाद्य पदार्थों की जांच की। टीम ने सबसे पहले याकूबपुर में कानपुर रोड स्थित पातीराम स्वीट्स, राज स्वीट्स, मोहित स्वीट्स, राजू मिष्ठान, बंगाली स्वीट्स, अजय गुप्ता मिष्ठान, वर्मा मिष्ठान, प्रजापति प्रोविजन स्टोर, सहित 14 खाद्य दुकानों के पदार्थों की जांच की। यहां ज्यादा तर मिठाइयों में मैदा, अरारोट, मंड निकला व किराना दुकानों में भी मिलावट पाई गई।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know