Top News

औरैया में टीबी रोगियों के भी लिए जाए कोविड-19 के सैंपल!

उत्तर प्रदेश न्यूज21ब्यूरो रिपोर्ट

टीबी रोगियों के भी लिए जाए कोविड-19 के सैंपल
वर्तमान में जिला अस्पताल में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर को सौ शैय्या जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित किया जाना है। इसके लिए जिलाधिकारी ने सौ शैय्या जिला चिकित्सालय पहुंचकर कंट्रोल रूम के लिए चयनित कमरे का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिया कि वह यथाशीघ्र कंट्रोल सेंटर को यहां पर शिफ्ट करें। कंट्रोल रूम में साफ-सफाई रखी बनाई जाए। जिलाधिकारी ने एल टू कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जहां पर चार मरीज भर्ती मिले। इस पर उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिया कि वह सभी मरीजों को समय से दवा भोजन आदि उपलब्ध कराएं। मरीजों की हर समस्या पर ध्यान दिया जाए। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना होने पाए।

जिलाधिकारी ने महिला विंग का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कहा कि प्रसव के लिए अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचते ही जल्द से जल्द प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जो गर्भवती महिलाएं रात में आती हैं उनके लिए रात में ही प्रसव कराने की सुविधा उपलब्ध रहे।

टीबी रोगियों का सावधानी से इलाज किया जाए और उनके कोविड-19 के सैम्पल भी लिए जाएं। जिलाधिकारी ने स्क्रीनिंग के के संबंध में सीएमएस से जानकारी ली जिस पर सीएमएस ने बताया कि अधिक तापमान वाले और सामान व्यक्ति की अलग-अलग स्क्रीनिंग अलग-अलग कमरों में की जा रही
है। जिलाधिकारी ने कहा अस्पताल में आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जाए। इस मौके पर सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने