बाइक समेत 10 लीटर शराब ले जाते पकड़ा
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21
औरैया:कोतवाली के उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बुधवार की रात करीब सवा 9 बजे पछैया मोहाल से तकिया तिराहा के बीच में सरदार सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पछैया बस्ती के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब मय एक अदद मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर बरामद कर पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गये नामजद आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know