स्कूटी से थाना जा रही महिला कांस्टेबल की ट्रक की टक्कर से मौत।
ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन
जगम्मनपुर ,जालौन । स्कूटी से ड्यूटी जा रही रंगरूट महिला कांस्टेबल की ट्रक की टक्कर लगने से मृत्यु हो गई ।
रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर निवासी वीरेश सिंह सेंगर पुत्र नत्थू सिंह सेंगर की 21 वर्षीय पुत्री उज्जवल गत वर्ष मार्च 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुई थी। ट्रेनिंग पूरी कर उसकी प्रथम तैनाती जिला मिर्जापुर अन्तर्गत थाना पडरी में हुई। उज्जवल अपनी तैनाती से लगभग 20 किलोमीटर दूर किराए के मकान में रहती थी। आज शनिवार सुबह 8 बजे वह ड्यूटी के लिए तैयार होकर अपनी स्कूटी से थाने पर जा रही थी उसी समय रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में महिला कांस्टेबल उज्जवल की परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया । कान्सटेविल उज्जवल के माता पिता भाई एवं मोहल्ले के अनेक लोग जिला मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know