फफूंद। इटावा निवासी गरीब महिला उर्मिला देवी ने बताया कि उसने पांच फरवरी 2020 को फफूंद थाना के गांव भूरेपुर निवासी कृष्ण गोपाल से गांव में ही गाटा संख्या 280 और 281 80 हजार रुपये में खरीदकर बैनामा कराया था। जिसका कब्जा भी राजस्व विभाग व पुलिस ने उसको करवा दिया। तब से वह बराबर जमीन में फसल कर रही है। बुधवार को भी वह धान की फसल देखने खेतों पर गई थी। तभी गांव पल्हरी जुआ निवासी चन्द्रशेखर उर्फ सोनपाल, अपने पुत्रों दिलीप कुमार, रंजीत कुमार व मनजीत कुमार के साथ आया और गाली गलौज करते हुए फसल को नष्ट करके खेतों पर कब्जा करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फफूंद में गरीब के खेतों पर कब्जा करने की दी धमकी
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know