Top News

कंचौसी ग्राम पंचायत की जमीन पर रखी झोपड़ी को दबंगो ने फेंका!

उत्तर प्रदेश न्यु ज21 धर्मेंद्र यादव
पुलिस ने एक को लिया हिरासत में।
पीड़िता ने मारपीट व छेड़खानी का लगाया आरोप।
*कंचौसी औरैया* -ग्राम पंचायत कंचौसी की सरकारी भूमि संख्या 665 पर पिछले दिनों कब्जा कर रह रही जीनत पत्नी मोइनुद्दीन की झोपड़ी को आज पड़ोसी गाँव रोशनपुर के कुछ दबंगों ने उस समय जाकर तोड़फोड़ कर उखाड़ फेंका जब जीनत अप
नी तारीख करने के लिये औरैया न्यायालय गयी हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची जीनत ने जब अपनी झोपड़ी की दुर्दशा देखी तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस व डायल 112 पुलिस को जीनत ने पड़ोसी गांव निवासी रमेश यादव , ऋषि , सिल्लो, व सलीम समेत लगभग दो दर्जन लोगों पर उसकी झोपड़ी में तोड़फोड़ कर लूट पाट व उसकी नाबालिग पुत्री पर छेड़खानी का आरोप लगाया।जीनत की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी अरविंद पुत्र त्रिभुवन सिंह को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है जिन भी लोगों को आरोपी बनाया गया होगा सभी पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रधान पति प्रदीप तिवारी ने कहा कि अभी जिस भूमि पर पीड़िता रह रही है वो अभी ग्राम पंचायत में दर्ज है ये कृत्य जिन लोगों ने भी किया है उन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

फोटो - तोड़फोड़ की जानकारी देती पीड़िता व मौके पर पड़ा अस्तव्यस्त समान व मौजूद पुलिस व प्रधान पति

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने