Top News

फरार भाजपा उपाध्यक्ष की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

फरार भाजपा उपाध्यक्ष की तलाश में पुलिस दे रही दबिश


औरैया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को हुए भूमि पूजन की खुशी में हर्ष फायरिंग करने में मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने भाजपा उपाध्यक्ष के आसपास के जिलों में होने की आशंका जताई है। 5 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। इस मामले में एसपी सुनीति ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया है। उसके आसपास के जिलों में होने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश देने में लगी हुई हैं।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि हर्ष फायरिंग को लेकर रजनीश पांडेय पर अजीतमल कोतवाली में उसी दिन मुकदमा दर्ज करा दिया गया था, जिस असलहा से वह फायरिंग करते नजर आ रहे हैं उस असलहा का उनके नाम लाइसेंस नहीं है। यह असलहा किसके नाम है, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा उनके नाम रिवाल्वर का लाइसेंस है। दोनों लाइसेंसों के निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जा रही है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि रजनीश पांडेय के संबंध में पार्टी के प्रांतीय नेताओं को जानकारी दे दी गई है। बडे नेताओं का जो निर्णय होगा, उसे माना जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم