Top News

लोकप्रिय सीओ रामकृष्णमिश्रा की भावभीनी विदाई उपजिलाधिकारी ऋषीकान्त राजवंशी ने स्म्रति चिन्ह भेंट किया !

उत्तर प्रदेश न्यूज21
रिपोर्टअजितप्रतापसिंह
कानपुर देहात  जिले के डेरापुर सर्किल के सीओ रामकृष्ण मिश्रा का लखनऊ सीबीसीआईडी पद पर ट्रांफेसर होने पर बुद्धवाद  को पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान एसपी अनुराग वत्स उपजिलाधिकारी ऋषीकान्त राजवंशी , एसएचओ शशि भूषण मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान सीओ रामकृष्ण मिश्रा ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है और इससे सभी को रूबरू होना है। उन्होंने कहा कि हमेशा जनता के लिए पूरी निष्ठा से पुलिस अधिकारी और कर्मी काम करें। थानों और कोतवाली में पीड़ित आए तो उन्हें अच्छे से सुने तथा निष्पक्ष कार्रवाई कर पुलिस की छवि को और सुधारे।  पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की और इसके बाद उन्हें फूल मालाओं से लादकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और भावभीनी विदाई दी। इस दौरान अजितप्रतापसिंह लालू,पीयूष मिश्रा, यासीन खान सोनू ,अ
शोक चौहान,सुनील कुशवाहा,हिमांशु शर्मा रामनरेश तिवारी सहित जिले के कईसीओ, एसओ व एसएचओ मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने