ऑल इण्डिया प्रेस एसोसिएशन एक ट्रस्ट है, जो कि संगठन के माध्यम से सामाजिक समस्याओं, कुरीतियों, अंधविश्वासों के शिकार व्यक्तियों को पटल पर लाने तथा उन्हें जागरूक करने का कार्य करता है, ताकि वे चुनौतियों से साहस के साथ जूझकर आगे बढ़ सकें। इसके साथ ही वह देश के सुदूर अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को भी पटल पर लाने का कार्य करता है, ताकि उनके बारे में लोगों को जानकारी मिल सके तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को कुंदन की भांति निखारने का अवसर मिल सके। इस संगठन का विस्तार सुदूर अंचलों में जाकर देश के अंतिम छोर तक किये जाने की योजना है, ताकि इसके माध्यम से शोषितों, पीड़ितों की आवाज को मुखर किया जा सके तथा उन्हें न्याय की चौखट तक पहुँचाने में एक पहल की जा सके। इसके लिए संगठन की राष्ट्रीय, राज्य, जिला, नगर, कस्बा से लेकर ग्राम स्तर तक इकाइयां गठित करने की योजना है। संगठन में प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों तथा रंगमंच से जुड़े लोगों को जोड़ने की योजना है।देश के अनेक भू-भागों में अनेक समस्याओं के साथ छुआछूत, ऊंच-नीच का भेदभाव, सामंतवाद की जड़ें जमने लगीं हैं। आजादी के पूर्व जहां इस देश को विदेशी ताकतों ने लूटा, वहीं आजादी के बाद विभिन्न कालखण्डों में सफेदपोशाक बाले नेताओं तथा सत्तारूढ़ प्रभावशाली व्यक्तियों ने भी देश की जनता का उत्पीड़न व शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका परिणाम यह हुआ कि देश की आजादी को लम्बा समय बीत जाने के बावजूद आज भी जनसंख्या विस्फोट, अंधविश्वास, अशिक्षा, गरीबी, बाल श्रम, बच्चों तथा महिलाओं का शोषण, सामन्तवाद, सम्प्रदायवाद, राजनीतिक प्रदूषण, पर्यावरण प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, बेरोजगारी, यातायात, पानी, बिजली, आवास आदि की समस्याएं सिर उठा रही हैं। सामाजिक अपराध बढ़ रहे हैं।
इसके साथ ही यदि ग्रामीण परिवेश पर नजर डाली जाए तो किसानों को खेती-किसानी सम्बंधी तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की कमी के कारण आम आदमी इन समस्याओं से जूझकर अपना लक्ष्य हासिल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन का मकसद लोगों में जागरूकता उत्पन्न करके उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने की हिम्मत प्रदान करना है।
हिंदुस्तान विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 135 करोड़ की आबादी वाले इस लोकतंत्र में विभिन्न सम्प्रदायों, धर्मों, जातियों से जुड़े लोग निवास करते हैं। बड़ी आबादी होने तथा विविध वर्गों में बंटे होने के कारण यहां के लोगों की समस्याएं भी अन्य देशों की अपेक्षा अधिक हैं। देश के अनेक अंचलों में गरीबी तथा अशिक्षा के कारण जागरूकता की कमी है। ऑल इण्डिया प्रेस एसोसिएशन का उद्देश्य वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ लोगों को उनके अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करना है, ताकि वे सुसंस्कृत समाज का हिस्सा बनकर एक खुशहाल जीवन जी सकें तथा अपना देश एक बार फिर से आर्थिक दृष्टि से समृद्ध होकर शिक्षा, सभ्यता व संस्कृति के क्षेत्र में विश्व में सिरमौर बन सके।
ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन (AIPA) आईपा एक ऐसा संगठन है, जो कि समाज की विभिन्न समस्याओं को, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मियों, रंगकर्मियों तथा बुद्धिजीवियों के माध्यम से उजागर करके उन्हें शासन सत्ता के समक्ष लाता है तथा उनके समाधान का हरसंभव प्रयास करता है। एसोसिएशन के सदस्य देश के कोने-कोने में इकाइयों में गठन किया जाएगा, जो कि समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को उजागर करने में अहम भूमिका अदा करेंगे हैं। इस एसोसिएशन का ‘जगत विचार’ के नाम से एक समाचार पत्र है तथा अपना एक न्यूज पोर्टल व यू ट्यूब चैनल है, जिनके माध्यम से वह देश भर के ज्वलंत समाचारों के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं को उजागर करती है। एसोसिएशन की मंशा है कि देश भर में फैले मीडिया कर्मी उसके माध्यम से अपनी व समाज की आवाज शासन सत्ता तक पहुंचाएं तथा समस्याओं को हल करने में अहम भूमिका अदा करें।एसोसिएशन के समाचार पत्र व न्यूज पोर्टल की सम्पादकीय टीम में बेहद अनुभवी संपादक मंडल तथा अन्य मीडियाकर्मी शामिल हैं। एसोसिएशन मीडियाकर्मियों का आह्वान करती है कि वे AIPA संगठन है वहीं उसी संस्था से उत्तर प्रदेश न्यूज21 (UPN) के नाम से न्यूज पोर्टल व यू ट्यूब चैनल के माध्यम से अपनी व समाज की आवाज को शासन सत्ता तक पहुंचाएं तथा सामाजिक समस्याओं को हल करने में अहम भूमिका अदा करें।
एसोसिएशन समाज सेवा के साथ किसी हादसे के शिकार हो जाने वाले, किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे तथा आर्थिक संकट झेल रहे मीडियाकर्मियों की आर्थिक मदद भी करती है।
ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन किसी भी मीडियाकर्मी अथवा रंगकर्मी द्वारा आम जनता के शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ उठाई गयी आवाज को बुलंद करने तथा उसे सत्ता तक पहुंचाने में पूरा सहयोग देगी । यही नहीं, यदि कोई शोषित अथवा पीड़ित आइमा के मंच से अपनी बात शासन सत्ता तक पहुंचाना चाहता है तो आइमा इसके लिए भी उसका पूरा सहयोग करेगी। आईपा संगठन उभरती प्रतिभाओं को निखारने, निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने वाले तथा समाज को प्रेरणा देने वाले लोगों की पहचान को न केवल विश्व पटल तक पहुंचाएगी, बल्कि उन्हें सम्मानित भी करेगी। मीडिया क्या है.. इसका सकारात्मक और सही तरह से इस्तेमाल कैसे करें..ऑल इण्डिया प्रेस एसोसिएशन इस विषय में मीडिया कर्मियों को समय-समय पर जागरूक करती है, ताकि वह गलत प्रलोभनों के चक्कर में फंसकर अपनी पहचान न खोयें। यदि आप मीडिया के जरिये आम जनता विशेषकर समाज के शोषित, पीड़ित लोगों के हितैषी बनकर कुछ कर गुजरने की चाहत रखते हैं तो आइए आप का आईपा में हार्दिक स्वागत है जो भी लोग आईपा संगठन के साथ रहकर कार्य करने के इच्छुक हो तो आप लोग ऑनलाइन आवदेन करके ही ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन (आईपा) की सदयस्ता प्राप्त की जा सकती है ।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know