Top News

रंजिश में प्रधान के तीन पुत्रों को किया घायल!

उत्तर प्रदेश न्यूज21
रिपोर्ट राज कुशवाह/अजितप्रतापसिंह
शिवली कानपुर देहात:-/  चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान के पुत्रों को हमलावरों ने जमकर पीटा मैथा ब्लाक की ग्राम सभा ज्योति के प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर गांव के किशन सिंह से रंजिश मानते चले आ रहे हैं 31 जुलाई की रात 10:30 बजे उसके पुत्र दीपेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह हरि सिंह खेतों में मक्का की फसल की रखवाली करने जा रहे थे तो राजबहे के पास पहुंचे थे कि पहले से घात लगाकर शिवदत्त 
सिंह,रामचंद्र सिंह,बेटे गौरव वा जसवंत सिंह के साथ मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया प्रधान के पुत्र घायल हो गए जिनको लेकर वह निजी अस्पताल को ले जाकर इलाज कराया कुछ सुधार होने के बाद वह थाने पहुंचकर शिकायत की कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने