Top News

*बेकाबू डीसीएम घर में घुसी:ग्रह स्वामी व उसकी पत्नी गंभीर*


● *पुलिस ने मौके पर पंहुच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया*
घनश्याम सिंह
औरैया :जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुजे पुरवा में बेकाबू डीसीएम घर में घुस गई जिससे ग्रह स्वामी व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।।

 बुधवार की सुबह डीसीएम यूपी 75 टी 9732 का चालक बिधूना से माल लादकर कानपुर के लिए चला जब वह बेला थाने के ग्राम दुजे पुरवा से गुजर रहा था तभी चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे सड़क किनारे स्थित रामचंद्र पुत्र छोटेलाल के घर में
डीसीएम घुस गई जिससे रामचंद्र का पूरा मकान हिल गया और तेज आवाज हुई,इस हादसे में रामचंद्र व उसकी पत्नी आशादेवी गम्भीर रूप से घायल हो गई,सूचना पाकर थानाध्यक्ष  पप्पूसिंह ने उपनिरीक्षक संजीव कुमार के साथ मौके पर पंहुच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।।
फ़ोटो:पीड़ित के घर में घुसी डीसीएम

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने