Top News

डीएम ने संचालित कन्ट्रोल रूम प्रभारी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश!

उत्तर प्रदेश न्यु ज21
देशमोर्च
रिपोर्ट अजितप्रतापसिंह:-/कानपुर देहात
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते कलेक्टेªट सभाकक्ष में संचालित कन्ट्रोल रूम में प्रभारी अधिकारी व ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा जो भी आदेश आते है उनका अच्छे से पालन किया जाये तथा जो रिपोर्ट शासन आदि को भेजी जाती है वह समय व शुद्धता के साथ भेजे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कन्ट्रोल रूम में जिस प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गयी है वह पूर्णतया लगन व सर्तकता के साथ करे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी तथा जनपद में संचालित कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों का हाल चाल बीच-बीच में लेते रहे तथा साफ सफाई की व्यवस्था, भोजन, नाश्ता, शौचालयों में साफ सफाई, सैनेटाइजेशन आदि सभी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे तथा किसी भी प्रकार की कोई समस्या प्राप्त हो तो संबंधी विभाग के विभागाध्यक्ष को अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में करायी जा रही साफ सफाई, सैनेटाइजेशन का कार्य आदि का भी लोगों के माध्यम से जानकारी लेते रहे तथा जहां कही से भी साफ सफाई न होने की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित अधिकारी को अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों के एमओआईसी, सभी एसडीएम, ईओ, बीडीओ आदि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर कन्ट्रोल रूम में रहे तथा जिससे संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसे तत्काल अवगत करायेंगे। जनपद मंे जो कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में है उसका भी पूरा विवरण कन्ट्रोल रूम में रहे तथा उनसे भी बी


च बीच में हाल चाल लेते रहे तथा किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसे अवगत कराया जाये। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, चकबन्दी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने