काश रोज हो दिबियापुर में अधिकारियों का दौरा,
सफाई कर्मी खदेड़े आवारा गोवंश
उत्तर प्रदेश न्यूज 21
दिबियापुर:बुधवार को नगर की प्रमुख सडकों तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर आवारा घूमने वाले गोवंश नहीं आये।जिससे राहगीरों के साथ ही स्थाई दुकानदारों ने भी राहत महसूस की। दोपहर बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मी लाठी डंड़े के साथ अन्ना घूमने वाले जानवरों को खदेडते देखे गये ।इस सम्बध में जब लोगों ने सफाई कर्मियों से इसकी बजह पूछीं तो उन्होंने बताया कि आज कोई अफसर आने वाले हैं।
लोगों ने जब देखा कि रोज झुण्ड की शक्ल में आवारा जानवर विचरण करने वाले मवेशी आज लापता हैं तो लोगों में यह चर्चा हो रही कि काश अधिकारियों की आवाजाही इसी तरह बनी रहे तो शायद अन्ना जानवरों से छुटकारा मिलता रहेगा।वहीं नगर के नहर बाजार में बीते दिनों एक व्यापारी और उसके पुत्र की कोरोना जॉच पोजटिव पाये जाने से नहर बाजार क्षेत्र हॉटस्पाट एरिया घोषित है जहाँ अधिकारियों का आना जाना है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know