Top News

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया*

■ *समाज में आज भी भले लोगों की कमी नहीं-उपनिरीक्षक अवनीश कुमार
     घनश्याम सिंह
औरैया:स्वतंत्रता दिवस पर किसी गड़बड़ी की आशंका से कस्बा गश्त कर रहे बेला थाने के उपनिरीक्षक व उनके सहकर्मियों को सहारा इंडिया के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मास्क व सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया।।
पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका से निबटने के लिए व्यापक स्तर पर गश्त किये गए, इस क्रम में थानाध्यक्ष बेला पप्पूसिंह द्वारा गठित टीम के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार ने सहकर्मी आरक्षी अभिषेक पटेल,महिला आरक्षी पारुल,वन्दना,सलोनी,शोभा आदि ने कड़ी मेहनत कर कस्बे का सघन गश्त किया,इस कार्य से उत्साहित सहारा इंडिया शाखा में वरिष्ठ कार्यकर्ता जे.के.सिंह राठौर,एस. के.शुक्ल, जी. एस. सिंह आदि ने पुलिसकर्मियों को स्वल्पाहार कराकर व मास्क,सेनेटाइजर प्रदान कर सम्मानित किया,इस मौके पर सम्मान से अभिभूत उपनिरीक्षक अवनीश कुमार ने कहा कि समाज में घर-वार छोड़कर जनता की सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उन्हें अपनेपन का आभास कराने वाले भले लोगों की कमी नहीं है।।
  

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने