बिधूना-तहसील के अंर्तगत ग्राम पलिया पोस्ट अलीपुर में दिनांक 23.08.20 को सुबह लगभग समय 11:00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति गाँव में प्रवेश कर लगभग आधा दर्जन लोंगो से फ्री गैस कनेक्शन के नाम पर बात की जिससे गाँव के लोंगो को लगा कि उनका फ्री कनेक्शन हो जाएगा जिसमें से राजकुमार पुत्र रामप्रकाश , बेबी पत्नी अरबिंद कुमार,राम वेदी पत्नी हरि गुप्ता ,भोला आदि लोंगो से वार्तालाप करते समय बिधूना गैस की तरफ से फ्री गैस कनेक्शन की बात कही थी जिससे कि ग्रामीणों में प्रशंसा उत्पन्न हुई उसके बाद उन अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे बिधूना चलने को बोला बिधूना में पहुँचने पर उन्होंने गाँव के प्रत्येक व्यक्ति से 1250रुपए की धन राशि सिलेंडर देने के लिए ले लिए उसके बाद ग्रामीणों को वहीं गैस एजेंसी के पास खड़ा होने को कहकर चले गए कुछ समय इंतजार करने के बाद वो जब वापस नही आए तो ग्रामीण मायूस होकर घर लौट आए और उन्होंने थाने में शिकायत प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उन्होंने ये सारी बातें बताई उन्होंने बताया कि जब गाँव मे आए थे एक आद लोंगो ने वीडियो बना ली थी जिसमें उनके पास बाइक होंडा डीलक्स Up75AH1085 गाड़ी का नंबर उनका मोबाइल नंबर 8101630045 जो कि अब बन्द जा रहा है ग्रामीणों ने बेला थाने में शिकायत प्रार्थना पत्र देकर के ठगई के नाम पर वसूली कर भागने का आरोप लगाया जिसमें कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
फ्री गैस कनेक्शन के नाम पर ठगी के हुए शिकार ग्रामीण
अनुराग सिंह (संपादक)
0
Tags
औरैया

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know