Top News

यू०पी० बोर्ड के छात्र अब 31 अगस्त तक ले सकते है दाअखिला....

उत्तर प्रदेश न्युज21

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित होने वाले इंटर कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। इसके मुताबिक अब 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक यूपी बोर्ड से संबद्ध 28,000 से अधिक स्कूलों में कक्षा 9 से 12 वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
इस बारे में यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला और अतिरिक्त मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके अनुसार अब संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य 7 सितंबर तक 10 वीं और 12 वीं कक्षा का शुल्क जमा कर सकेंगे। 7 सितंबर के बाद, परीक्षा शुल्क 14 सितंबर तक राजकोष में जमा किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए 100 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही 21 सितंबर की रात 12 बजे तक पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के जिन छात्रों ने 100 रुपये लेटफीस देने के बाद प्रवेश फाॅर्म जमा किया है, उनका परीक्षा 24 सितंबर को पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है।इसके अलावा 9वीं से 11वीं में ऑनलाइन डाटा में संशोधन की अवधि एक से 15 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इसके बाद संबंधित कॉलेजों के प्रिसिंपल 25 अक्टूबर तक संबंधित स्कूलों के जिला निरीक्षक के कार्यालय में अपनी तस्वीरों और ट्रेजरी रसीद के साथ पंजीकृत छात्रों की सूची की एक हार्डकॉपी
प्रदान करेंगे ताकि इसे संबंधित यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाए।
बता दें कि इस बार कोविड-19 संक्रमण की वजह से दाखिले की प्रक्रिया लेट हो रही है। आमतौर पर यह प्रक्रिया जुलाई के महीने में पूरी हो जाती थी लेकिन इस बार संक्रमण की वजह से दाखिले सहित अन्य सभी गतिविधियों में देरी हो रही है।  

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने