उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में डॉक्टर समेत 26 संक्रमित मिले हैं। संक्रमित डॉक्टर 50 शय्या जिला अस्पताल में तैनात हैं। संक्रमित आए मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही उन्हें होम आइसोलेट नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 665 संक्रमित साम
ने आ चुके हैं। 442 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। छह लोगों की जान जा चुकी है। एक्टिव केस 217 हैं।
ने आ चुके हैं। 442 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। छह लोगों की जान जा चुकी है। एक्टिव केस 217 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम पांच बजे तक आईं सैंपलों की रिपोर्ट में 26 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 665 हो चुकी है। वहीं, गुरुवार को 23 संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 442 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब जिले में 217 एक्टिव केस हैं। संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराने के लिए टीमों को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 20384 सैंपलों की जांच कराई गई, जिसमें 18392 सैपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपलों को सैफई भेजा जाता है। जहां से अब 1487 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या छह है। हालांकि यह सभी मरीज जिले के बाहर अस्पतालों में उपचार के दौरान मरे है।
सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को कुल 23 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। यह सभी संक्रमित मरीज 10 दिनों से होम आइसोलेशन में थे। कि गुरुवार को कुल 1031 सैंपल लिए गए। जिसमें ट्रू नॉट के 13, एंटीजन के 431 और आरटीपीसीआर के 587 सैंपल शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know