Top News

*डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एशोसियेशन के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई गई*

 *यादगार में वृक्षारोपण भी किया गया*
घनश्याम सिंह
औरैया: डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक महामंत्री स्व डॉ राम उजागर पांडे की पुण्यतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में मनाई गई ।इस अवसर पर उनके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बोलते हुए एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ श्याम नरेश दुबे ने कहा कि स्वर्गीय पांडे जी के अथक प्रयासों से डीपीए ने प्रदेश के कर्मचारी संगठनों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई उनकी संगठन शक्ति से आज डीपीए प्रदेश का सबसे जुझारू कर्मचारी संगठन माना जाता है, उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम सब को उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर संगठन को एकजुट एवं मजबूत बनाने की जरूरत है इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी औरैया डॉ मनोज कुमार पीएमएस एसोसिएशन औरैया के अध्यक्ष एवं अधीक्षक डॉ बी पी शाक्य डॉ विकास मिश्रा, डॉ के बी शाक्य
चीफ फार्मेसिस्ट डीपीए औरैया के मंत्री डॉ विवेक गुप्ता डॉ घनश्याम गुप्ता डॉ नीरज गुप्ता डॉ राजीव पाल आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्वर्गीय पांडे जी की स्मृति में अस्पताल परिसर में संगठन के पदाधिकारियों एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक बिधूना के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
फ़ोटो; यादगार में वृक्षारोपण करते पदाधिकारी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने