Top News

लॉक डाउन के अनुपालन के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चला सघन अभियान

*लॉक डाउन के अनुपालन के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चला सघन अभियान*
■ *पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देशन में नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* 
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
औरैया: पुलिस अधीक्षक  औरैया सुश्री सुनीति के निर्देशानुसार जनपद में उ0प्र0 सरकार द्वारा घोषित लाकडाउन एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/थानाध्यों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों,बाजारों आदि में पैदल गस्त कर लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की गई तथा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
जनपद के अंतर्गत लॉक डाउन का उलंघन करने पर 175 दो पहिया वाहनो, 13
 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया,
तथा लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 21 व्यक्तियों के विरुद्ध 08 अभियोग पंजीकृत किये गए,
4 बिना मास्क के कुल व्यक्तियों के विरुद्ध 
रु0 50,3,50 रुपया जुर्माने की कार्यवाही 
 की गई,
जनपद में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए क्षेत्राधिकारी बिधूना  मुकेश प्रताप सिंह व थाना प्रभारी बिधूना  विनोद कुमार शुक्ल द्वारा लोगों से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित लाॉक डाउन का पालन करने की अपील की गई, थाना प्रभारी ऐरवाकटरा श्री अखिलेश जायसवाल द्वारा मय पुलिस बल अभियान चलाया गया,
कोविड-19 से बचाव के लिए लागू लॉक डाउन में बेला क्षेत्र में  सन्नाटा कायम रहा, इस दौरान
थानाध्यक्ष पप्पू सिंह मय फोर्स  सघन गश्त करते रहे,
 प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोविड-19 से बचाव  हेतु तीन दिन के लिए लागू लॉक डाउन के प्रथम दिन बेला थाना क्षेत्र में से सन्नाटा छाया रहा,इस दौरान प्रतिष्ठानों में ताला लटके रहे।।
  कोविड-19 से बचाव के लिए औरैया जिले के सीमावर्ती संवेदनशील बेला थाना क्षेत्र में सुबह से ही का कन्नौज व कानपुर सीमा पर पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति व बिधूना सीओ मुकेश प्रताप सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह सहकर्मी उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार, संजीव कुमार, सुभाष यादव,नीरज त्रिपाठी,आरक्षी शुभम,मिथुन,विक्रांत, अभिषेक,पिंकी,वन्दना,मंजू,अमिता आदि के साथ क्षेत्र में सघन गश्त करते रहे,इस दौरान बिना मास्क 
अनावश्यक घूम रहे लोगों को पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई और चालान काटे तथा दूकानदारों को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की हिदायत दी,

इस क्रम में उ0नि0 पूजा सोलंकी कोतवाली औरैया मय पुलिस बल सघन गश्त किया
, थानाध्यक्ष फफूंद  राजेश सिंह भी मय पुलिस बल क्षेत्र में गश्त पर रहे,उधर थानाध्यक्ष सहायल  बृजेश भार्गव मय पुलिस बल कानपुर देहात की सीमा पर मुस्तैद रहे, थानाध्यक्ष अयाना  विनोद कुमार व  थाना प्रभारी दिबियापुर  अनिल कुमार विश्वकर्मा मय पुलिस बल क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन करने को क्षेत्र में डटे रहे।।
  फ़ोटो: 1-पुलिस अधीक्षक
            2-क्षेत्र गश्त करती पुलिस

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने