उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया:-/ भाजपा बिधूना मण्डल अध्यक्ष कुलदीप कठेरिया ने कहा कि वृक्ष हमारी अमूल्य धरोहर हैं इनको लगाकर छोङ देना ही वृक्षारोपण नहीं बल्कि उनकी देखरेख परवरिश करने से हमें जीवन जीने के लिए अच्छा वातावरण मिलता है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष आज क्षेत्र के ग्राम खरगपुर ताजपुर में वूक्षारपोण कर रहे थे उन्होंने स्कूल प्रांगण में हरे भरे वृक्ष देखकर एवं खेल रहे बच्चों से पढाई सम्बन्धित जानकारी ली तो बच्चे काफी होशियार दिखे इस पर उन्होंने स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक नितिन गुप्ता की तारीफ करते हुए उनकी पीठ थपथपाई तथा स्कूल प्रांगण में घूम रहे बच्चों को मास्क भी बांटे इस अवसर पर उनके साथ रवि वर्मा मण्डल मंत्री भानु ठाकुर , नितिन गुप्ता, बल्लू शर्मा भी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know