Top News

अपर पुलिस अधीक्षक ने बेला थाने का अर्दली रूम कर पुलिस में भरा जोश

*अपर पुलिस अधीक्षक ने बेला थाने का अर्दली रूम कर पुलिस में भरा जोश*
■ *कर्तव्य पालन में खरे उतरें हर पुलिस कर्मी-कमलेश दीक्षित:अपर पुलिस अधीक्षक*
■ *पत्रकारों ने अपर पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया*
घनश्याम सिंह
समाचार सम्पादक
औरैया: अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आकर बेला थाने का अर्दली रूम कर  पुलिस कर्मियों में जोश भरते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति सजग किया।।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने पुलिस उपाधीक्षक बिधूना मुकेश कुमार सिंह के साथ आकर बेला थाने का अर्दली रूम करते हुए समस्त विवेचकों से विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली,इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप लोग समय से  गुणवत्तापूर्ण विवेचनाएं संपादित करें ताकि पीड़ितों को समय से न्याय सुलभ हो सके,उन्होंने बताया कि समय से पीड़ितों को न्याय मिलने से अपराध पर नियंत्रण होता है तथा पीड़ित का न्याय के प्रति विश्वास भी बढ़ता है,उन्होंने कहा कि समय से गश्त किया जाय व जन समुदाय को कोविड/19 के नियम पालन के लिए जागरूक किया जाय,उन्होंने सभी
उपनिरीक्षकों,आरक्षियों को निर्देशित किया कि वे कर्तव्य पालन में खरे उतरें,इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह,संजीव कुमार शुक्ला ने अपर पुलिस अधीक्षक को मास्क व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया, इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक बिधूना मुकेश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष पप्पू सिंह,उपनिरीक्षक सुखराम सिंह,हेमन्त कुमार, अंकित शर्मा,संजीव यादव आदि उपस्थित थे।।
फ़ोटो: 02 अर्दली रूम करते अपर पुलिस अधीक्षक व उन्हें सम्मानित करते पत्रकार

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने