Top News

पुलिस को शिकायत देने पर भड़के दबंगों ने दोबारा फिर रात में घर में घुसकर की मारपीट

*पुलिस को शिकायत देने पर भड़के दबंगों ने दोबारा फिर रात में घर में घुसकर की मारपीट*

पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गये आरोपी।

*कंचौसी औरैया* -

थाना दिबियापुर क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी विजयलक्ष्मी पत्नी रजनीश व परिजनों ने बताया कि उन्होंने  कल कंचौसी चौकी में अपने पड़ोस के ही दो सगे भाइयों जयप्रकाश उर्फ छोटे व कोमल पुत्र जयराम पर रात में शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट करने
व जान से मारने की धमकी देने का शिकायतिपत्र दिया था जिससे भड़ककर आज रात दोबारा फिर मेरे घर में घुसकर मारपीट व धमकी दी जिसकी शिकायत रात में ही फिर पुलिस से की गई लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई ।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने बताया कि चौकी पुलिस व डायल 112 पुलिस दो बार आरोपियों की तलाश में गाँव गई लेकिन वो भाग गये । पीड़ितों से भी कहा है कि आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग करें।

फोटो - अपनी आपबीती बताता दबंगों से दहशत जदा पीड़ित परिवार

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने