Top News

सुदिति ग्लोबल एकेडमी औरैया के छात्र-छात्राओं ने फहराया सफलता का परचम

*आशीष पोरवाल बना सी०बी०एस०ई० जनपद टॉपर*
■ *शिक्षण संस्थान के चेयरमैन व प्रख्यात शिक्षाविद डॉ आनन्द,निदेशिका श्रीमती नीलम आनन्द,प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार बाजपेयी ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देकर सम्मानित किया*

             घनश्याम सिंह
           समाचार संपादक
औरेया : सुदिति ग्लोबल एकेडमी औरैया ने सी०बी०एस०ई० की दसवीं की परीक्षा में अपने प्रथम वर्ष में ही सफलता का कीर्तिमान स्थापित करते हुए सफलता का परचम लहराया ।।
कानपुर रोड पर स्थिति सुविख्यात सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र पहली बार बोर्ड परीक्षा में सम्मलित हुए थे, इनमे से  आशीष पोरवाल ने सर्वाधिक 98.40% अंक अनिवार्य विषयों में प्राप्त कर जनपद व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालयव परिवार का नाम रोशन किया आशीष ने अनिवार्य विषयों
इंग्लिश में 98%, हिंदी में 99%, गणित में 98%, साइंस में 98%, सोशल साइंस में 99% अंक प्राप्त किये | विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही प्रज्ञा मिश्र ने 96.00% अंक प्राप्त किये | विद्यालय में तृतीय स्थान पर अर्पित पाण्डेय ने 95.60% अंक प्राप्त किये | चतुर्थ स्थान पर उन्नति गुप्ता ने 94.20% अंक प्राप्त किये | पांचवे पायदान पर प्रज्ञा तिवारी ने 94.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया | विद्यालय के कुल 13 छात्र/छात्राओं ने 90.00% से अधिक अंक निम्नवत प्राप्त किये – सर्वज्ञ पोरवाल (93.60%), महविश (92.40%), सानिया (92.00), वैष्णवी गुप्ता (92.00%), नैन्शी गुप्ता (91.40%), अधीरा रंजन (91.20%), मयंक शुक्ला (90.80%), ओम जी
दीक्षित (90.20%)| हिंदी विषय में आशीष पोरवाल, प्रज्ञा मिश्रा एवं वैष्णवी गुप्ता ने 99 अंक, गणित विषय में आशीष पोरवाल, अर्पित पाण्डेय, देवांग एवं अर्पित मिश्रा ने 98, साइंस में आशीष पोरवाल ने 98, सामाजिक विज्ञानं विषय में आशीष पोरवाल, प्रज्ञा मिश्रा, महविश एवं प्रज्ज्वल सिंह ने 99 एवं अंग्रेजी विषय में आशीष पोरवाल ने 98% अंक प्राप्त किये |  प्रधानाचार्य  नरेन्द्र कुमार बाजपेई  ने जानकारी देते हुए बताया की विद्यालय के दसवीं कक्षा के प्रथम बैच का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा एवं सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए | इस मौके पर बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी विद्यालय में उपस्थित रहे | विद्यालय के चेयरमैन डॉ० आनंद ने  बताया कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि अपने प्रथम वर्ष में ही विद्यालय छात्र द्वारा जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा विद्यालय को 12वीं तक की मान्यता प्राप्त हो गयी है | उन्होंने बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश आरम्भ है तथा आने वाले समय में भी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ठ परिणाम देंगे | निदेशिका श्रीमती नीलम आनंद व प्रधानाचार्य,  नरेन्द्र कुमार बाजपेई ने सभी मेधावी छात्र-छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी व माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया तथा आशीर्वाद दिया |  इस दौरान भारत सरकार द्वारा जारी सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन भी सख्ती से किया गया | इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक देवेश तिवारी, अजय चौबे, महेंद्र यादव, राहुल पाण्डेय, मनोज, ब्रजेश चौधरी, बेबी तोमर, ज्योति तिवारी आदि उपस्थित रहे तथा बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी |
फ़ोटो:1- जिला टॉपर आशीष पोरवाल
         2-सम्मानित अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राएं

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने