Top News

बेला-कानपुर रोड पर जानलेवा गढ्ढा दे रहा बड़े हादसे को न्यौता

*बेला-कानपुर रोड पर जानलेवा गढ्ढा दे रहा बड़े हादसे को न्यौता*
● *विभागीय अधिकारी जानबूझ कर अनदेखी कर रहे*
घनश्याम सिंह
औरैया: जनपद के सीमावर्ती कस्बा
बेला-कानपुर रोड पर काफी समय से मौजूद  जानलेवा गढ्ढा दे रहा बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है,क्षेत्रीय जनता
द्वारा कई बार शिकायतें किये जाने के वाबजूद विभागीय अफसर नहीं चेत रहे हैं।।
    कस्बा बेला के कानपुर रोड पर निजी नर्सिंग होम के निकट रोड पर करीब छह माह से एक बड़ा गढ्ढा मौजूद जिसमें फंसकर अक्सर दो पहिया,चार पहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त होते रहते हैं,इसके अलावा चिंता की बात यह है कि गढ्ढे के निकट रोड के किनारे बिजली के पोल खड़े हैं यदि कोई वाहन गढ्ढे में फंसा तो बिजली के पोल से टकरा सकता है,इस संबंध में कस्बा वासियों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया पर उनके कानों पर जूं नहीं रेंगी है, शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है,किसी संभावित बड़े हादसे से चिंतित मोहल्ले वासी जयनारायण शुक्ल,सत्यनारायण यादव ,देवेन्द्र सिंह पूर्व सैनिक,मा. रजनीश यादव,रामप्रकाश,   समाजसेवी एस. के.शुक्ला,आशीष शुक्ला,शुभम बाबू  आदि ने जिलाधिकारी से जानलेवा गढ्ढे को ठीक कराने की मांग की है।।
   फ़ोटो:सड़क पर मौजूद जानलेवा गढ्ढा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने