*याकूबपुर के आकांक्षा जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ दी जा रही ऑनलाइन नैतिक शिक्षा*
● *विषय सामग्री के साथ प्रतिदिन छात्र-छात्राएं सुनाते हैं श्रीमद्भागवत गीता व रामचरितमानस के श्लोक*
औरैया:जनपद की कानपुर देहात सीमा पर बसे कस्बा याकूबपुर के आकांक्षा जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऑनलाइन नैतिक शिक्षा भी दी जा रही है।।
कस्बा याकूबपुर स्थित आकांक्षा जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक व नारायण इंटर कॉलेज मलहौसी के सेवानिवृत प्रवक्ता डॉ आर.एस. यादव के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन विषय सामग्री के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी प्रदान की जा रही है, विद्यालय के उप प्रबन्धक आशीष यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन विषयों की पढ़ाई के अलावा नियमित नैतिक शिक्षा भी प्रदान की जाती है,इसके अलावा छात्र-छात्राएं प्रबन्धक डॉ आर.एस. यादव के मार्गदर्शन में शिक्षिका व शिक्षक कु.मार्था
तृषा, शिप्रा, कामिनी, ज्योति, रानी, संदीप, साजिया आदि
विभिन्न धर्मों से सम्बंधित आध्यात्मिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं, जिसके फलस्वरूप छात्र-छात्राएं कंठस्थ करके श्रीमद्भागवत गीता व श्रीरामचरित मानस के श्लोक भी सुनाते हैं।।
फ़ोटो:ऑनलाइन शिक्षण करते शिक्षक-शिक्षिकाएं


एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know