उत्तर प्रदेश न्यूज21
बिधूना औरैया ब्यूरो रिपोर्ट:- कस्बे के दुकानदार द्वारा लोहाबाजार हॉटस्पॉट एरिया में दुकान खोलकर सामान विक्रय करने पर उपजिलाधिकारी द्वारा दुकानदार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। उपजिलाधिकारी राशिद अली ने कहा है कि शासन द्वारा दिये गए निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञातव्य हो कि बिधूना के कस्बे के मोहल्ला लोहामंडी में काली मन्दिर के पास रहने वाला युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। प्रशासन ने युवक के सम्पर्क के कई लोगों के सैम्पल जाँच के लिये भेजे थे, साथ ही दुर्गा मन्दिर से दिबियापुर तिराहे तक का एरिया हाॅट स्पाॅट घोषित किया गया था।
प्रशासन द्वारा दुर्गामन्दिर और दिबियापुर तिराहे पर बैरियर लगाकर आवाजाही को बन्द करने के निर्देश दिये थे। इसके बाबजूद लोंगो द्वारा बैरियर हटाकर वाहनों से बेधड़क होकर आवा जाही की जा रही थी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know